UP Board Solutions for Class 9 Sanskrit Chapter 7 उपसर्ग-प्रकरण (व्याकरण)

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 9 Sanskrit Chapter 7 उपसर्ग-प्रकरण (व्याकरण)

जो शब्दांश धातु, संज्ञा और विशेषणादि के पूर्व जोड़े जाकर उनके अर्थ में विशेषता उत्पन्न कर देते हैं या सर्वथा अर्थ को बदल देते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं; जैसे-‘हार’ से पूर्व (प्र + हार), आ (आ + हार), सम् (सम् + हार), वि (वि * हार), परि (परि + हार)। उपसर्ग लगाने से धातु के अर्थों में अन्तर आ जाता है।

 

संस्कृत में कुल 22 उपसर्ग माने जाते हैं। उनके नाम और अर्थ इस प्रकार हैं–प्र (अधिक), परा (उल्टा, पीछे), अप (दूर, हीनता, न्यूनता, बुरा), सम् (अच्छी तरह), अनु (पीछे), अव (नीचे, दूर), निस् (बिना, बाहर), निर् (बाहर), दुस् (कठिन), दुर् (बुरा), वि (बिना, अलग), आ-आ (तक, कम), नि (नीचे, निषेध), अधि (ऊपर, श्रेष्ठ), अपि (निकट), अति (बहुत), सु (सुन्दर), उत् (ऊपर); अभि (सामने, ओर), प्रति (ओर, उल्टा), परि. (चारों ओर), उप (निकट)।










लघुउतरिय प्रश्न संस्कृत व्याकरण

 

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों का अर्थ लिखिए
(अ) सर्वे छात्राः इदानीम् उद्याने विहरन्ति।
(आ) ते उद्यानात् बहूनि फलानि आहरन्ति।
(इ) यदा कोऽपि पशुः उद्याने प्रविशति, उद्यानपालकः तान् लगुडेन प्रहरति।
(ई) अत्र सेवकाः नित्यं जलम् आनयन्ति। ते पादपान् सिञ्चन्ति। समयेन ते फलानि प्रतीक्षन्ते।
(उ) उद्यानपालकः बहु श्रम करोति।
(ऊ) तस्य पुत्रः तम् अनुकरोति।
(ए) यः कोऽपि कार्यं करोति, सः फलं प्राप्नोति।
(ऐ) अध्यापका बालान् उपकरोति, तेषां दुर्वचनानि तिरस्करोति।।
उत्तर:
(अ) सभी छात्र इस समय उद्यान में विहार कर रहे हैं।
(आ) वे उद्यान से बहुत फलों को लेते हैं।
(इ) जब कोई भी पशु उद्यान में प्रवेश करता है, उद्यानपालक (माली) उनको डण्डे के द्वारा मारता है।
(ई) यहाँ सेवक नित्य जल लेने आते हैं। वे पौधों को सींचते हैं। वे समय से फलों की प्रतीक्षा करते हैं।
(उ) उद्यानपालक (माली) बहुत मेहनत करता है।
(ऊ) उसका पुत्रं उसका अनुकरण करती है।
(ए) जो कोई भी कार्य करता है, वह फल प्राप्त करता है।
(ऐ) अध्यापक बालकों का उपकार करता है, उनके दुर्वचनों को दूर करता है।

 

प्रश्न 2.
‘उद्यानम्’ पर पाँच वाक्य संस्कृत में लिखिए।
उत्तर:
‘उद्यानम्’ पर पाँच वाक्य निबन्ध-प्रकरण के अन्तर्गत ‘उद्यानम्’ शीर्षक निबन्ध से चुनकर स्वयं लिखिए।

वजनिक प्रश्नोत्तर

अधोलिखित प्रश्नों में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर रूप में चार विकल्प दिये गये हैं। इनमें से एक विकल्प शुद्ध है। शुद्ध विकल्प का चयन कर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए—
प्रश्न 1.
‘आगच्छति’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) जाता है।
(ख) आता है।
(ग) लौटता है।
(घ) दूर जाता है।

प्रश्न 2.
‘उप’ उपसर्ग का सामान्यतः क्या अर्थ होता है?
(क) छोटा
(ख) निषेध
(ग) विरोध
(घ) अधिक

 

प्रश्न 3.
‘उद्भवति’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) होता है।
(ख) छिपाता है।
(ग) हराता है।
(घ) उत्पन्न होता है

प्रश्न 4.
उत्पत्ति’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) उड़ता है।
(ख) बैठता है।
(घ) चढ़ता है

 

प्रश्न 5.
अध्यक्ष’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग लगा है?
(क) अति
(ख) अभि
(घ) अध्य

 

प्रश्न 6.
‘अति’ उपसर्ग का क्या अर्थ है?
(क) पास
(ख) अधिक
(घ) अच्छा

प्रश्न 7.
‘नि’ उपसर्ग से कौन-सा अर्थ है?
(क) सम्मुख
(ख) श्रेष्ठ
(ग) निषेध
(घ) ऊपर

प्रश्न 8.
‘x’ उपसर्ग से कौन-सा अर्थ ध्वनित होता है?
(क) बुरा
(ख) सम्मुख
(ग) श्रेष्ठ
(घ) ऊपर

प्रश्न 9.
‘सु’ उपसर्ग का कौन-सा अर्थ उचित है?
(क) ऊपर
(ख) अच्छा
(ग) ऊँची
(घ) नीचा

प्रश्न 10.
‘प्रत्यासीदति’ के लिए कौन-सा विकल्प उपयुक्त है?
(क) प्रति
(ख) आ
(ग) प्रति और आ
(घ) प्रत्या

प्रश्न 11.
‘प्रवर्तते’ शब्द का कौन-सा अर्थ उचित है?
(क) देखता है
(ख) वापस जाता है।
(ग) घूमता है।
(घ) शुरू होता है।

 

प्रश्न 12.
‘विप्रवदति’ का कौन-सा अर्थ सर्वोपयुक्त है?
(क) झगड़ता हैं।
(ख) ब्राह्मण कहता है।
(ग) चापलूसी करता है।
(घ) उत्तर देता है

प्रश्न 13.
‘परिसरति’ शब्द किस उपसर्ग-धातु के योग से बना है? .
(क) परि और सृ
(ख) प्र और सरति
(ग) परिसर और ति
(घ) परि और सरति

प्रश्न 14.
‘आक्रमति’ शब्द का कौन-सा अर्थ उचित है?
(क) निकलती है।
(ख) आक्रमण करता है।
(ग) मारता है।
(घ) ऊपर जाता है।

प्रश्न 15.
‘समास्यति’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) हराता है
(ख) संक्षिप्त करता है
(ग) जीतता है।
(घ) विलीन होता है।

 

प्रश्न 16.
‘परि’ उपसर्ग का कौन-सा अर्थ नहीं है?
(क) आस-पास
(ख) चारों ओर
(ग) बाहर
(घ) पूर्ण
उत्तर:
1. (ख) आता है, 2. (क) छोटा, 3. (घ) उत्पन्न होता है, 4. (क) उड़ता है, 5. (ग) अधि, 6. (ख) अधिक, 7. (ग) निषेध, 8. (घ) ऊपर, 9. (ख) अच्छा , 10. (ग) प्रति और 
आ, 11. (घ)शुरू होता है, 12. (क) झगड़ता है, 13. (क) परि और से, 14. (घ) ऊपर जाता है, 15. (ख) संक्षिप्त करती है, 16. (ग) बाहर।