UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 13 ज्यामिति

UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 13 ज्यामिति

अभ्यास

प्रश्न 1.
एक आयताकार खेत की लम्बाई 110 मी तथा चौड़ाई 60 मी है। इसके चारों ओर तार लगाने में कितना लंबा तार लगेगा?
हल:
आयताकार खेत की लम्बाई = 110 मी
चौड़ाई = 60 मी
आयताकार खेत की परिमाप = 2(110 + 60) = 2 × 170 = 340 मी
अतः खेत के चारों ओर 340 मी लंबा तार लगेगा।

प्रश्न 2.
एक तिकोने पार्क की भुजाएँ क्रमश: 210मी, 190 मी और 150 मी हैं। इसके चारों ओर दीवार बनाना है। दीवार कितनी लम्बी होगी?
हल:
तिकोने पार्क की भुजाएँ = 210 मी, 190 मी व 150 मी
अतः दीवार की कुल लम्बाई- तिकोने पार्क का परिमाप = 210 + 190 + 150 = 550 मी.

प्रश्न 3.
एक वर्गाकार खेत की प्रत्येक भुजा 80 मीटर है। इसके चारों ओर एक पतली मेंड़ बनी है। मेंड़ की लम्बाई बताओ।
हल:
वर्गाकार खेत की प्रत्येक भुजा
मेंड की लम्बाई = खेत का परिमाप = 4 × भुजा = 4 × 80 = 320 मी

प्रश्न 4.
दिए गए चित्र में कितने कोण हैं? कोणों के नाम लिखो-(चित्र अनुसार)
हल:
चित्र (i) में तीन कोण हैं।
(1) ∠अ ब स
(2) ∠ब स अ
(3) ब अ स

चित्र (ii) में आठ कोण हैं।
(1) ∠अ द स
(2) ∠अ स द
(3) ∠द अ स
(4) ∠अ द ब
(5) ∠अ स ब
(6) ∠स ब द
(7) ∠ब स द
(8) ∠ब द स

प्रश्न 5.
निम्नलिखित कोणों के परिमाण देखकर बताओ कौन-सा कोण किस प्रकार का है?
(क) 118°
(ख) 36°
(ग) 90°
(घ) 45°
(ड.) 160°
(च) 120°
हल:
(क) 118°– अधिक कोण
(ख) 36° – न्यून कोण
(ग) 90° – समकोण
(घ) 45°– न्यून कोण
(ड.) 160°– अधिक कोण
(च) 120°-अधिक कोण

प्रश्न 6.
निम्नलिखित आकृतियों को देखकर बताओ कि कौन-सा कोण किस प्रकार का है?
हल:
(चित्र अनुसार)
(1) ∠ स अ ब = समकोण,
(2) ∠ग क ख = न्यूनकोण
(3) ∠ स अ ब = अधिक कोण

प्रश्न 7.
चाँदे के सहायता से निम्नलिखित नाप के कोण खींचो।
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 13 ज्यामिति 1