UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 9 राजस्थान
राजस्थान के पश्चिम में पाकिस्तान देश स्थित है। इस राज्य के दक्षिण में गुजरात, पूर्वी सीमा पर मध्यप्रदेश है। इसके उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश है तथा ठीक उत्तर में इसकी सीमा हरियाणा से मिलती है।
राजस्थान अभ्यास
१. प्रश्नों के उत्तर लिखो-
(क) राजस्थान की मुख्य वनस्पति क्या है?
 उत्तर:
 राजस्थान में पानी की कमी है। वनस्पति के नाम पर छोटी-छोटी झाड़ियाँ नागफनी ही पाई जाती हैं।
(ख) इस राज्य में पानी क्यों कम मिलता है?
 उत्तर:
 क्योंकि इस राज्य में रेगिस्तान है इसलिए पानी कम मिलता है।
प्रश्न २.
 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (पूर्ति करके)-
 (क) पुष्कर का मेला बहुत प्रसिद्ध है।
 (ख) पुरुष सिर पर चटकीला साफा बाँधते हैं।
 (ग) रेगिस्तान में जगह-जगह बालू के टीले पाए जाते हैं।
 (घ) यहाँ तीज और गणगौर पर बड़ी धूम-धाम रहती है।
प्रश्न ३.
 जोड़े बनाओ (सही जोड़े बनाकर)-
 ऊँट – रेत का जहाज
 पत्थर – नक्काशी
 जयपुर – गुलाबी शहर
 उदयपुर – झीलों का शहर
 गणगौर – त्योहार
 नागफनी – वनस्पति