UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 13 पश्चिम बंगाल

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 13 पश्चिम

बंगाल

मानचित्र में देखकर भरो (मानचित्र के अनुसार)-

पश्चिम बंगाल के पूर्व की ओर बंगलादेश है और इसके दक्षिणी कोने में बंगाल की खाड़ी है। पश्चिम बंगाल के पश्चिम दिशा में बिहार एवं झारखण्ड राज्य हैं।

पश्चिम बंगाल अभ्यास

प्रश्न १.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-
(अ) पश्चिम बंगाल भारत में किस दिशा में स्थित है?
उत्तर:
पूर्व दिशा में।

(ब) भारत के पूर्व में पश्चिम बंगाल के बाद कौन-सा देश है?
उत्तर:
बंगलादेश।

(स) पश्चिम बंगाल से होकर बहने वाली नदी का नाम लिखो?
उत्तर:
गंगा और हुगली।

(द) इस राज्य के महत्त्वपूर्ण पर्वतीय स्थान का नाम बताओ।
उत्तर:
दार्जिलिंग।

प्रश्न २.
पश्चिम बंगाल के कारखानों में बनाई जाने वाली वस्तुओं की सूची बनाओ।
उत्तर:
पश्चिम बंगाल के कारखानों में बनाई जाने वाली वस्तुएँ-
लोहा और इस्पात (दुर्गापुर),
रेल के इंजन (चितरंजन),
जूतों का निर्माण (बाटानगर),
मशीनें,
कागज,
दियासलाई,
जूट का सामान और चीनी।

प्रश्न ३.
पश्चिम बंगाल के लोगों के और अपने राज्य के लोगों के काम-धंधों को लिखो।
उत्तर:

प्रश्न ५.
पश्चिम बंगाल भारत देश के पूर्व में स्थित है। फिर भी इसे पश्चिम बंगाल कहते हैं, पता करो क्यों?
उत्तर:
इसका कारण यह है कि पूर्व दिशा में अब बंगलादेश बंगाल से विभाजित करके निर्मित हुआ है। भारत में बाकी बचा हुआ बंगाल, बंगलादेश के पश्चिम में स्थित है। इसलिए इसे पश्चिम बंगाल कहते हैं।