UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 10 मध्य प्रदेश
दिए गए (पाठ्यपुस्तक में) मध्य प्रदेश के मानचित्र को देखो-
मध्य प्रदेश के पूर्व में छत्तीसगढ़ है। पश्चिम में राजस्थान और गुजरात हैं। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश है। दक्षिण में महाराष्ट्र है।
मानचित्र में देखकर लिखो (मानचित्र के अनुसार )-
प्रश्न:
मध्य प्रदेश में कौन-कौन से पर्वत हैं?
उत्तर:
विंध्याचल, सतपुड़ा
प्रश्न:
मध्य प्रदेश में कौन-कौन सी नदियाँ हैं?
उत्तर:
नर्मदा और ताप्ती।
मध्य प्रदेश अभ्यास
प्रश्न १.
सही कथन के सामने (✓) तथा गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाओ-
(क) खजुराहो के मंदिर भोपाल में है। (✗)
(ख) उज्जैन क्षिप्रा नदी के किनारे बसा है। (✓)
(ग) बघेली, बुंदेली और मालवी यहाँ की मुख्य भाषा हैं। (✗)
प्रश्न २.
मध्य प्रदेश का मानचित्र बनाओ और उसमें निम्नलिखित को अंकित करो
भोपाल, विन्ध्याचल, सतपुड़ा, महानदी, नर्मदा नदी।
नोट-विद्यार्थी मानचित्र देखकर मानचित्र बनाएँ और उसमें इन्हें स्वयं अंकित करें।
प्रश्न ३.
चर्चा करो कि तुम्हारे और आदिवासियों के रहन-सहन में क्या अंतर होगा?
उत्तर:
हमारे और आदिवासियों के रहन-सहन में अंतर-
- आदिवासी खाने के लिए जगलों पर निर्भर हैं। हम गाँवों और शहरों में रहते हैं।
- आदिवासी अपने पुराने रीति-रिवाजों को मानते हैं। हम आधुनिक सभ्यता के साथ हैं।
- आदिवासी अशिक्षित और अंधविश्वासी हैं। हम शिक्षित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखते हैं।
प्रश्न ४.
सोचो, तुम्हें किसी आदिवासी इलाके में पहुँचा दिया जाए तो तुम्हें क्या नई चीजें खाने को मिल सकती हैं?
उत्तर:
आदिवासी मूलतः प्रकृति से बनी चीजें खाते हैं, इसलिए वे हमें भी वही चीजें खाने के लिए देंगे।