UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 19 सुभाष चन्द्र बोस

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 19 सुभाष चन्द्र बोस

सुभाष चन्द्र बोस शब्दार्थ

विरोध करना = किसी के खिलाफ आवाज उठाना
गुलाम = परतंत्र
अध्यक्ष = प्रधान
इस्तीफा = त्यागपत्र

सुभाष चन्द्र बोस पाठ का सार (सारांश)

अंग्रेजी शासन से भारत को स्वाधीन कराने के लिए अनेक लोगों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। सुभाष उनमें से एक थे।

सुभाष का जन्म 23 जनवरी, 1897 को कटक में हुआ। पाँच वर्ष की आयु में उनकी शिक्षा आरम्भ हुई। वे मेधावी छात्र थे। उन्होंने इंग्लैण्ड जाकर आई०सी०एस० की परीक्षा पास की। उन्होंने सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देकर देश को स्वाधीन कराने का संकल्प किया। उन्होंने स्वाधीनता आन्दोलन में भाग लिया। सन् 1938 में वे राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने। अप्रैल 1939 में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर ‘फॉरवर्ड-ब्लॉक’ की स्थापना की। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने देश से बाहर जाकर भारत को अंग्रेजों से स्वाधीन कराने के लिए संघर्ष किया। सुभाष पठानी वेश में अफगानिस्तान पहुँचे। वहाँ से वे जर्मनी व जापान गए। उन्होंने बर्मा आकर ‘आजाद-हिन्द फौज’ का नेतृत्व किया। उन्होंने ‘दिल्ली चलो’ का नारा दिया। उन्होंने देशवासियों से कहा, “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।” उनका ‘जय हिन्द’ नारा आज भी प्रचलित है। देशवासी उन्हें नेताजी कहकर पुकारते हैं।

सुभाष चन्द्र बोस अभ्यास

प्रश्न, 1.
पाठ के आधार पर उत्तर दो
(क) सुभाष चन्द्र बोस का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर:
सुभाष चन्द्र बोस का जन्म कटक में हुआ था।

(ख) नेताजी ने नौकरी क्यों नहीं की?
उत्तर:
नेताजी ने नौकरी इसलिए नहीं की, क्योंकि उन्होंने देश को स्वतंत्र कराने का संकल्प किया था।

(ग) सुभाष चन्द्र बोस ने किस दल की स्थापना की?
उत्तर:
सुभाष चन्द्र बोस ने ‘फॉरवर्ड-ब्लॉक’ की स्थापना की।

(घ) अंग्रेज सरकार ने सुभाष चन्द्र बोस को नजरबन्द क्यों किया?
उत्तर:
द्वितीय विश्वयुद्ध के समय सुभाष चन्द्र बोस अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध छेड़ने के पक्ष में थे, इसलिए अंग्रेजी सरकार ने उन्हें नजरबन्द कर दिया।

प्रश्न 2.
सही जोड़ा बनाओ (सही जोड़ा बनाकर )
उत्तर:
सन 1897 – नेताजी का जन्म
सन 1939 – द्वितीय विश्वयुद्ध

प्रश्न 3.
पढ़ो, समझो और वाक्यों में प्रयोग करो (वाक्य में प्रयोग करके)-
उत्तर:
उत्तीर्ण – परीक्षा में सफल होना – सुभाष ने आई०सी०एस० की परीक्षा उत्तीर्ण की।
युद्ध – लड़ाई – 1939 में दूसरा विश्वयुद्ध शुरू हुआ था।
आजाद – स्वतन्त्र – सुभाष ने देश को आजाद कराने का संकल्प लिया था।
प्रण – निश्चय – सुभाष ने देश को स्वतंत्र कराने का प्रण किया था।
क्रान्ति – आन्दोलन – नेताजी सुभाष चन्द्र बोस क्रान्ति के प्रणेता थे।
वेश – पहनावा – सुभाष पठान के वेश में अफगानिस्तान पहुँचे।

प्रश्न 4.
विलोम शब्द लिखो (विलोम शब्द लिखकर)
उत्तर:
अस्वस्थ – स्वस्थ
जन्म – मृत्यु
स्वतन्त्र – परतन्त्र
उत्तीर्ण – अनुत्तीर्ण

प्रश्न 5.
पता करो
(क) स्वतन्त्रता आन्दोलन के कुछ और सेनानियों के नाम।
उत्तर:
स्वतन्त्रता आन्दोलन के कुछ और सेनानियों के नाम निम्न हैंगोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपतराय, बाल गंगाधर तिलक, विपिनचन्द्र पाल, मदनमोहन मालवीय, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू, सुरेन्द्रनाथ बनर्जी, एनी बेसेन्ट आदि।

(ख) युद्ध से क्या-क्या हानियाँ होती हैं?
उत्तर:
युद्ध से बहुत हानियाँ होती हैं। जन-धन की हानि तो प्रत्यक्ष हानि होती ही  है, युद्ध से देश की अर्थव्यवस्था ठप्प हो जाती है। शान्ति के समय होने वाले विकास कार्य रुक जाते हैं। जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

प्रश्न 6.
लिखने के लिए
(क) नेता जी के जीवन की चार प्रमुख घटनाएँ अपनी कॉपी में लिखो।
उत्तर:
नेता जी के जीवन की चार प्रमुख घटनाएँ निम्न हैं

  • आई०सी०एस० से इस्तीफा और देशसेवा का संकल्प।
  • फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना और कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा।
  • म्यांमार (बर्मा) में ‘आजाद हिन्द फौज’ का नेतत्व।
  • हवाई-दुर्घटना में मृत्यु।

(ख) ‘स्वतन्त्र’ एक शब्द है। इसमें ‘ता’ जोड़कर ‘स्वतन्त्रता’ बनता है। इस प्रकार नीचे दिए गए शब्दों में ‘ता’ जोड़कर नए शब्द बनाओ।
उत्तर:
सुन्दर – सुन्दरता
वीर – वीरता
कोमल – कोमलता
सज्जन – सज्जनता
उदार – उदारता
कठोर – कठोरता

(ग) ‘उड़ीसा’ एक राज्य का नाम है। कुछ और राज्यों के नाम लिखो।
उत्तर:
उड़ीसा के अलावा अन्य राज्यों के नाम निम्न हैं- बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात आदि।

(घ) ‘कटक’ एक स्थान का नाम है। ऐसे ही पाँच और स्थानों के नाम लिखो और उन स्थानों को नक्शे में ढूँढ़ो।
उत्तर:
अन्य पाँच स्थान हैं – भोपाल, जयपुर, नागपुर, आगरा, दिल्ली आदि।
नोट -विद्यार्थी नक्शे में स्वयं ढूँढ़ें।

प्रश्न 7.
नोट – विद्यार्थी स्वयं पता करें।